IPL 2023 Points Table अपडेट: DC vs KKR मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: DC vs KKR मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)
Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 का 28वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 127 रन ही बना पाई थी।

जेसन रॉय ने टीम के लिए सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं इशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के नाम 2-2 विकेट और मुकेश कुमार के नाम 1 विकेट शामिल रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को झटका जल्दी लगा। जब ओपनर पृथ्वी शॉ वापस से 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

कप्तान डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदो में 57 रनों की पारी खेल टीम को रन चेज में बनाए रखा। लेकिन कोलकाता भी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आई, टीम ने अंत तक हार नहीं मानी। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी।

अक्षर पटेल के नाबाद 19 रनों की पारी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से मैच जीतकर सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2023 में हुए 20 अप्रैल को हुए दो मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के सूची की क्या स्थितियां है, आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

आईपीएल में 20 अप्रैल को हुए दो धमाकेदार मुकाबलों के बाद टॉप-4 टीमों में बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 मैच में 3 जीत और 6 अंको के साथ पांचवे पायदान पर आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है, लेकिन टीम अब भी दसवें पायदान पर मौजूद है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रनरेट Form
1 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0 8 1.043
WWWLW
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 4 2 0 0 8 0.709
LWWLW
3 चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.265
WLWWL
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 0 6 0.192
LWLWW
5 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 3 3 0 0 6 -0.068
LWLLW
6 मुंबई इंडियंस 5 3 2 0 0 6 -0.164
WWWLL
7 पंजाब किंग्स 6 3 3 0 0 6 -0.298
WLLWW
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 2 4 0 0 4 0.214
LLWWL
9 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 -0.798
LWWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 6 1 5 0 0 2 -1.183
LLLLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 343 6 206 68.6 84 166.5 25 23 4
2 डेविड वॉर्नर DC 285 6 236 47.5 65 120.76 42 4
3 विराट कोहली RCB 279 6 196 55.8 82 142.35 25 11 4
4 जोस बटलर RR 244 6 166 40.67 79 146.99 24 9 3
5 वेंकटेश अय्यर KKR 234 6 139 39 104 168.35 19 15 1 1
6 शिखर धवन PBKS 233 4 159 116.5 99 146.54 29 8 2
7 शुभमन गिल GT 228 5 163 45.6 67 139.88 25 5 2
8 काइल मेयर्स LSG 219 6 142 36.5 73 154.23 17 15 3
9 तिलक वर्मा MI 214 5 135 53.5 84 158.52 17 14 1
10 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 200 5 133 50 92 150.38 10 14 2

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मोहम्मद सिराज RCB 12 6 24 4/21 144 13.42 6.71 161 1
2 मार्क वुड LSG 11 4 16 5/14 96 11.82 8.13 130 1
3 युजवेंद्र चहल RR 11 6 24 4/17 144 18 8.25 198 1
4 राशिद खान GT 11 5 20 3/31 120 15.09 8.3 166
5 मोहम्मद शमी GT 10 5 20 3/25 120 16.7 8.35 167
6 तुषार देशपांडे CSK 10 5 18.2 3/45 110 20.9 11.4 209
7 वरूण चक्रवर्ती KKR 9 6 21.4 4/15 130 18.11 7.52 163 1
8 अर्शदीप सिंह PBKS 9 6 21 3/19 126 19.44 8.33 175
9 रविचंद्रन अश्विन RR 8 6 24 2/23 144 20.25 6.75 162
10 रवि बिश्नोई LSG 8 6 22.3 3/28 135 19.63 6.98 157

close whatsapp