IPL 2023 Points Table अपडेट: RR vs LSG मैच के बाद Orange और Purple Cap विजेताओं की ताज़ा सूची पाएं

IPL 2023 Orange Cap अपडेट: RR vs LSG मैच के बाद का Results and Points Table और Purple Cap Holders

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 रनों से जीत दर्ज की।

Lucknow Super Giants (Photo Source: IPL)
Lucknow Super Giants (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स के 51 रनों की पारी के बल पर 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर और यश्सवी जायसावल ने अच्छी शुरूआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल ने 35 गेंदो में 44 और जोस बटलर ने 41 गेंदो में 40 रनों की पारी खेली। कप्तान संजू सैमसन आज 2 रन पर अमित मिश्रा के हाथों रनआउट हो गए।

राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर में दो लगातार विकेट देवदत्त पाडिक्कल और ध्रुव जुरेल के रूप में गंवा दिए। टीम 20 ओवर के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पई। लखनऊ ने यह मुकाबला 10 रनों से जीत लिया है। इस मैच के बाद पॉइट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की सूची की क्या स्थितियां हैं, आइए आपको बताते हैं

आईपीएल 2023ः पॉइंट्स टेबल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पॉइंट्स टेबल में 2 अंक अर्जित जरूर किए, लेकिन टीम 6 मैचों में 4 जीत और 8 अंको के साथ अब भी दूसरे पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स मैच हारने के बाद भी शानदार रन रेट के चलते 6 मैचों में 4 जीत और 8 अंको के साथ पहले पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट Form
1 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0 8 1.043
WWWLW
2 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 4 2 0 0 8 0.709
LWWLW
3 चेन्नई सुपर किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.265
WLWWL
4 गुजरात टाइटंस 5 3 2 0 0 6 0.192
LWLWW
5 पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 -0.109
WLLWW
6 मुंबई इंडियंस 5 3 2 0 0 6 -0.164
WWWLL
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 2 3 0 0 4 0.320
LLWWL
8 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 2 3 0 0 4 -0.318
LWLLW
9 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 -0.798
LWWLL
10 दिल्ली कैपिटल्स 5 0 5 0 0 0 -1.488
LLLLL

आईपीएल 2023ः ऑरेंज कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम रन मैच गेंदे औसत सर्वाधिक स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 फाफ डु प्लेसिस RCB 259 5 150 64.75 79 172.67 20 18 3
2 जोस बटलर RR 244 6 166 40.67 79 146.99 24 9 3
3 वेंकटेश अय्यर KKR 234 5 137 46.8 104 170.8 19 15 1 1
4 शिखर धवन PBKS 233 4 159 116.5 99 146.54 29 8 2
5 शुभमन गिल GT 228 5 163 45.6 67 139.88 25 5 2
6 डेविड वॉर्नर DC 228 5 195 45.6 65 116.92 31 3
7 विराट कोहली RCB 220 5 149 55 82 147.65 20 10 3
8 काइल मेयर्स LSG 219 6 142 36.5 73 154.23 17 15 3
9 तिलक वर्मा MI 214 5 135 53.5 84 158.52 17 14 1
10 ऋतुराज गायकवाड़ CSK 200 5 133 50 92 150.38 10 14 2

आईपीएल 2023ः पर्पल कैप

क्रमांक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंदे औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मार्क वुड LSG 11 4 16 5/14 96 11.82 8.13 130 1
2 युजवेंद्र चहल RR 11 6 24 4/17 144 18 8.25 198 1
3 राशिद खान GT 11 5 20 3/31 120 15.09 8.3 166
4 मोहम्मद शमी GT 10 5 20 3/25 120 16.7 8.35 167
5 तुषार देशपांडे CSK 10 5 18.2 3/45 110 20.9 11.4 209
6 रविचंद्रन अश्विन RR 8 6 24 2/23 144 20.25 6.75 162
7 रवि बिश्नोई LSG 8 6 22.3 3/28 135 19.63 6.98 157
8 मोहम्मद सिराज RCB 8 5 20 3/22 120 17.5 7 140
9 अर्शदीप सिंह PBKS 8 5 17 3/19 102 17.63 8.29 141
10 पीयूष चावला MI 7 5 20 3/22 120 20.43 7.15 143

close whatsapp