आईपीएल 2023: ये क्या? विराट-गंभीर में कैसे हो गया ये भरत मिलाप
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) एक विकेट से मात दी।
अद्यतन - Apr 11, 2023 11:08 am

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर 10 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 15वें मैच के दौरान काफी जोशीले और आक्रामक नजर आए।
इस हाई-ड्रामा आईपीएल 2023 मुकाबले के दौरान गंभीर ने अपनी हरकतों से जमकर सुर्खियां बटोरी, चाहे फिर उनका आरसीबी फैंस को चुप कराना, हो या फिर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की एक विकेट की रोमांचक जीत पर उनका आक्रामक सेलिब्रेशन, या विराट कोहली के साथ बीच मैदान में गर्मागर्मी।
मैदानी गहमागहमी भूल दोस्त बने विराट-गंभीर
अब गौतम गंभीर और विराट कोहली के मिलाप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जहां ये दोनों पूर्व साथी क्रिकेटर एक-दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि मैच के बाद दोनों के बीच माहौल काफी गरम नजर आया था।
आपको बता दें, RCB के खिलाफ LSG की रोमांचक जीत के बाद जब गौतम गंभीर और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आमने-सामने आए, तो दोनों ने एक-दूसरे को घूरते हुए देखा और कठोरता से हाथ मिलाया, जिसने सभी का ध्यान खिंचा। यह उस समय की बात है, जब दोनों टीमें हैंडशेक के लिए आमने-सामने आई थी।
वैसे गौतम गंभीर विराट कोहली को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं, जो उनके बयानों से साफ पता चलता है, और इस बात से सभी वाकिफ है, इसलिए इस समय इंटरनेट पर वायरल तस्वीरें सभी को हैरान कर रही है। दरअसल, मैच के बाद LSG फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की है, जहां विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से गले मिलते हुए और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस खुश भी है, तो वहीं कुछ इस भरत मिलाप को देख हैरान भी है।
यहां देखिए LSG की ट्विटर पोस्ट –
Ye IPL hai mere yaar, bas ishq mohabbat pyaar 💙❤️@GautamGambhir | @imVkohli | #RCBvLSG | #IPL2023 | #LucknowSuperGiants | #LSG | #GazabAndaz pic.twitter.com/Kqnwbh5ICz
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 10, 2023