आईपीएल 2023: BCCI ने कारण बताए बिना ही कोहली पर ठोका लाखों का जुर्माना! एक क्लिक में जानिए संभावित कारण
विराट कोहली RCB vs CSK मैच में केवल 6 रन बना पाए, और मेजबान टीम को 8 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी।
अद्यतन - Apr 18, 2023 10:08 am

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 17 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 24वें के दौरान “IPL की आचार संहिता का उल्लंघन” करते पाए गए।
भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान पर आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी एडवाइजरी में उस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कोहली ने अपनी किस हरकत से आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना
लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि पूर्व RCB कप्तान ने जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर शिवम दूबे के विकेट का आक्रामक जश्न मनाया था, उसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया हो। दरअसल, CSK के ऑलराउंडर शिवम दुबे (27 गेंदों में 52 रन) के आउट होने के बाद विराट ने बेहद आक्रामक अंदाज से इस महत्वपूर्ण विकेट का जश्न मनाया था, और हो सकता है कि मैच रेफरी ने पूर्व कप्तान पर इसी लिए जुर्माना लगाया हो।
यह घटना CSK की पारी के 17वें ओवर में हुई, जब दुबे ने वेन पार्नेल की गेंद पर गलत समय पर शॉट खेला, और गेंद सीधे सीमा रेखा के पास तैनात मोहम्मद सिराज के हाथों में गई। जिसके बाद ब्रॉडकास्टर्स ने स्क्रीन पर दिखाया कैसे विराट कोहली ने बेहद गर्मजोशी के साथ दुबे के विकेट का जश्न मनाया, जो लेवल 1 के अपराध के लिए बाध्य है। इसी तरह का जुर्माना मुंबई इंडियंस (MI) के ऋतिक शौकीन पर पिछले आईपीएल 2023 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ लगाया गया था।
BCCI द्वारा जारी IPL एडवाइजरी के अनुसार, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। श्री कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।’