आईपीएल 2023: जब बैट-पैड के बीच से मिडिल स्टंप ले उड़ी सिराज की गेंद और देखते रह गए बटलर
मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर को ऐसे किया चित कि खुद इंग्लैंड के कप्तान रह गए हैरान।
अद्यतन - Apr 23, 2023 6:48 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 32वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस RCB vs RR मैच में राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे फाफ डु प्लेसिस (62) और स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (77) के शानदार अर्धशतकों के बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बोर्ड पर 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रनों का स्कोर पोस्ट किया। ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए दो-दो विकेट लिए, वहीं आर अश्विन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर को डक पर क्लीन बोल्ड कर RCB को दिलाई शानदार शुरुआत
इस बीच, राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 189 रनों का बचाव करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को बेहतरीन शुरुआई दिलाई, जिसकी सभी को उम्मीदें थी। सिराज ने पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को तगड़ा झटका दिया, क्योंकि उन्होंने जोस बटलर, जो RCB के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकते थे, को डक पर आउट कर अपनी टीम को सुनहरी शुरुआत दिलाई।
मोहम्मद सिराज ने एक बार साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें पॉवरप्ले का स्टार कहा जाता है, उन्होंने बटलर को हिलने तक का मौका नहीं दिया और अपनी अद्भुत गेंद से इंग्लैंड के कप्तान के स्टंप्स बिखेर दिए। सिराज ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर जोस बटलर को अपना शिकार बनाया।
यह एक परफेक्ट डिलीवरी थी, जिसकी ऑफ-स्टंप के बाहर की लंबाई पर डगमगाने वाली सीम थी। गेंद बटलर के पास आई और जैसे ही उन्होंने उसे अपने शरीर से दूर खेलने की कोशिश ही की थी कि गेंद बीच से निकल पड़ी और गेंद ने पलक झपकते ही स्टंप्स को चीर दिया, और RCB के खेमें में जश्न की लहर दौड़ पड़ी।
यहां देखिए कैसे सिराज ने बटलर को किया चित –
𝙍𝙞𝙜𝙝𝙩 𝙩𝙝𝙧𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙩𝙝𝙚 𝙙𝙚𝙛𝙚𝙣𝙘𝙚 🔥🔥
An extraordinary delivery THAT 💪🏻@mdsirajofficial cleans up Jos Buttler and continues his habit of striking early for @RCBTweets!
#TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/YE4ge4tAU0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2023