बारिश के बीच धोनी टेंशन फ्री थे, लेकिन हार्दिक बार-बार मैच को लेकर गणित लगा रहे थे!
28 मई को बारिश के कारण नहीं खेला गया IPL 2023 फाइनल।
अद्यतन - मई 29, 2023 11:45 पूर्वाह्न

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को अपना गुरू मानते हैं, काफी बार पांड्या बोल चुके हैं कि उन्होंने माही से काफी कुछ सीखा है। वहीं अब IPL 2023 के फाइनल में गुजरात के सामने चेन्नई होगी, इसी को लेकर हार्दिक को काफी टेंशन लगी हुई है और इसका नजारा कल रात बारिश के बीच बार-बार देखने को मिल रहा था।
हार्दिक पांड्या के पास है एक खास रिकॉर्ड
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने IPL करियर की शुरूआत MI टीम से की थी, इसके साथ ही इस खिलाड़ी के नाम एक खास रिकॉर्ड है। जहां हार्दिक ने अभी तक कुल 5 IPL फाइनल खेले हैं मुंबई और गुजरात से मिलाकर, पांड्या इन सभी 5 मुकाबलों को जीते हैं।
हार्दिक पांड्या को किस बात की टेंशन हो रही थी बारिश के बीच?
*28 मई को बारिश के कारण नहीं खेला गया IPL 2023 फाइनल।
*इस दौरान धोनी नहीं आए एक भी बार मैदान में बारिश के बीच नजर।
*लेकिन हार्दिक कुछ कागजों के साथ अंपायर से बात कर रहे थे ।
*शायद बारिश के कारण कम होते ओवर्स की गणित समझ रहे थे पांड्या।
अंपायर्स के साथ इस वीडियो में नजर आए हार्दिक पांड्या
कैसा रहने वाला है आज अहमदाबाद का मौसम?
28 मई की शाम अहमदाबाद में जमकर बारिश हुई, जिसके कारण IPL फाइनल नहीं पाया। अगर बात करें आज के मौसम की तो, शाम को बारिश की काफी कम संभावना है लेकिन बाद छाए रहेंगे और ऐसे में आज पूरे 40 ओवर का खेल होने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है।