रिंकू सिंह ने जिस बल्ले से लगाए थे 5 छक्के, उसे लेकर नितीश राणा ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
GT के खिलाफ रिंकू सिंह के कारनामे का क्रेडिट चुराने के चक्कर में हैं नितीश राणा!
अद्यतन - अप्रैल 10, 2023 11:47 पूर्वाह्न

रिंकू सिंह ने 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 13वें मैच में चमत्कारी पारी खेल सभी को हैरान करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ तीन विकेट की रोमांचक जीत दिलाने में मदद की।
GT vs KKR मैच के दौरान क्रिकेट जगत ने रिंकू सिंह की चेज मास्टरक्लास का भरपूर आनंद लिया, जिन्होंने अंतिम ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़े थे। बाएं-हाथ के बालेबाज ने इस मैच में 21 गेंदों में 48* रनों की पारी खेली और रातोरात सुपरस्टार बन गए और ये नितीश राणा के बल्ले के कारण संभव हो पाया।
नितीश राणा के बल्ले ने रिंकू सिंह को रातोरात बनाया सुपरस्टार
जी हां, मैच के बाद खुद रिंकू सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने जिस बल्ले से GT के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाए, वो KKR के कप्तान का है। अब नितीश राणा ने उस मैच विनिंग बैट के पीछे की कहानी साझा की है। KKR द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राणा ने अपने बैट के बारे बताया और कहा कि उन्होंने उसी बैट से पहले दो आईपीएल 2023 मैचों में और पूरे घरेलू टी-20 मैच में भी खेले हैं।
History created by Rinku Singh.
What a finish. pic.twitter.com/NDAiGjQVoI
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 9, 2023
उन्होंने केवल GT vs KKR मैच के लिए बैट बदला था, और रिंकू सिंह ने उनसे उनका बैट मांगा, लेकिन वो देना नहीं चाहते थे। नितीश राणा ने कहा: ‘ये मेरा मैच बैट था, मैं दोनों मैच इस से खेला हूं, पूरा SMAT इस से खेला हूं, और पिछले साल आखिरी के 4-5 मैच भी इसी बैट से खेले, लेकिन आज मैंने बैट चेंज किया।
रिंकू ने मुझसे बल्ला मांगा, मैं देना नहीं चाहता था, लेकिन कोई अंदर से कोई मेरा बल्ला लेकर के लाया। मुझे लग रहा था कि रिंकू मेरा ये वाला बैट पिक करेगा, और वही हुआ। क्योंकि इसका पिक अप बहुत अच्छा है, और ये थोड़ा लाइट है मेरे वजन के हिसाब से। और अब ये रिंकू का ही है। उसने ले लिया मुझसे।’
यहां देखिए वो वीडियो –
Rinku claimed the match & 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘢𝘵! 💜#GTvKKR | #AmiKKR | #TATAIPL 2023 | @NitishRana_27 | @rinkusingh235 pic.twitter.com/vHWVROar8P
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 9, 2023