IPL 2022: उमेश यादव के दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद KKR के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने की उनकी जमकर तारीफ
उमेश यादव ने इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता था।
अद्यतन - Mar 31, 2022 7:37 pm

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत शानदार प्रदर्शन से की। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फरवरी 2022 में आयोजित नीलामी के दौरान उमेश पर भरोसा जताया और वह अभी तक दोनों मैचों में फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। उमेश ने पहले 26 मार्च को नई गेंद से अपनी घातक गेंदबाजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजों को परेशान किया उसके बाद 29 मार्च को रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज भी उनके ओवर में पवेलियन जाते नजर आये।
उमेश ने अभी तक दोनों मैचों में कुल चार विकेट हासिल किये हैं और सभी विकेट उन्होंने पॉवर प्ले के दौरान चटकाए हैं। उन्होंने इस सीजन के पहले मैच में CSK के खिलाफ दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये और मैन ऑफ द मैच साबित हुए। उसके बाद 30 मार्च को उन्होंने RCB के भी दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि KKR को इस मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
इस बीच उनके इस शानदार प्रदर्शन से KKR के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने उमेश की जमकर तारीफ की है। मुख्य कोच ने बताया कि उमेश यादव नई गेंद से गेंदबाजी करते समय बल्लेबाजों के लिए घातक साबित होते हैं।
“हम जितना उम्मीद की थी उमेश ने अभी तक उससे बेहतर प्रदर्शन किया है”
ब्रेंडन मैकुलम ने मीडिया से बातचीत में कहा “उमेश यादव एक शानदार गेंदबाज हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं क्योंकि मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला। इसलिए मुझे पहले से पता था वह एक जबरदस्त गेंदबाज हैं और उनके पास टैलेंट की कमी नहीं है। उमेश नई गेंद के साथ काफी खतरनाक साबित होते हैं।”
उन्होंने उमेश की प्रशंसा करते हुए कहा “उन्होंने विकेट लेने का जबरदस्त प्रयास किया और हमारे लिए विकेट हासिल किये। हालांकि अगर वह कुछ रन देते हैं इसकी हमें कोई परवाह नहीं है। हम सिर्फ उनकी आक्रामक मानसिकता रखना चाहते हैं और हमें दो मैचों में जितनी उनसे उम्मीद की थी उससे कई अधिक उन्होंने हमें दिया है।”
उन्होंने आगे कहा “मुझे पता है कि वह अपने करियर के अंत पर हैं लेकिन वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं। उमेश को हम अपनी टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक मानते हैं।