“पुष्पा” स्टाइल में हुई सर जडेजा की चेन्नई टीम में एंट्री, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप लोग
चेन्नई टीम ने शेयर किया रवींद्र जडेजा का एक वीडियो।
अद्यतन - Mar 11, 2025 9:46 am

हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म हुई है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। जिसके बाद खिलाड़ी अब भारत लौट रहे हैं, इस बीच ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर भी अपडेट आई है। ये अपडेट एक वीडियो के तहत आई है, तो उनके फैन्स को काफी ज्यादा खुश कर देगी इस बार।
वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं सर जडेजा
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म होते ही, रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। साथ ही फाइनल मैच में जब उनके ओवर पूरे हुए थे, तब विराट ने उनको गले भी लगाया था और उसके बाद लगने लगा था कि ऑलराउंडर के वनडे करियर का ये आखिरी गेंदबाजी स्पेल था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और जडेजा ने वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया। साथ ही उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था-किसी प्रकार की कोई फालतू अफवाहें नहीं, धन्यवाद। वैसे जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था, उसके बाद जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसलिए सभी को लग रहा था कि इस बार भी कुछ ऐसा होगा।
जब पुष्पा स्टाइल में ली सर जडेजा ने एंट्री…
*चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म होते ही, IPL की चेन्नई टीम के साथ जुड़े रवींद्र जडेजा।
*चेन्नई टीम ने सर जडेजा का एक बेहद खास वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर।
*जहां इस वीडियो में “पुष्पा” स्टाइल में एंट्री लेते हुए नजर आया ये ऑलराउंडर खिलाड़ी।
*ऐसे में ये वीडियो हुआ सुपर वायरल, फैन्स ने किए जडेजा को लेकर हजारों कमेंट्स।
जडेजा को लेकर ये वीडियो शेयर किया है चेन्नई की टीम ने
मैच के बाद ये तस्वीर हुई थी काफी ज्यादा वायरल
IPL 2025 के लिए कुछ इस प्रकार है चेन्नई टीम
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल।