लगता है धोनी की शरण में आने के बाद अब चमकेंगे सूर्या; MI vs CSK मैच के बाद आग की तरह वायरल हो रहा है ये वीडियो
सूर्यकुमार यादव चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ एक ही रन बना सके।
अद्यतन - अप्रैल 9, 2023 2:24 अपराह्न
भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वक्त इस समय बेहद खराब चल रहा है, क्योंकि वह न तो टीम इंडिया के लिए किसी भी प्रारूप में रन बना पा रहे हैं, और ना ही जारी आईपीएल 2023 में अपनी टीम का कोई सहयोग कर पा रहे हैं।
सूर्यकुमार का जारी आईपीएल 2023 में फ्लॉप शो जारी है, उन्होंने अपनी दो पारियों में केवल 16 रन बनाए हैं। जिसे देखकर लग रहा है जैसे 360 डिग्री बल्लेबाज कहे जाने वाले सूर्या के बल्ले से रनों का कोई नाता ही नहीं रहा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके क्रिकेट करियर से ये ग्रहण खत्म होने वाला है।
एमएस धोनी ने सूर्यकुमार यादव को दिया गुरुमंत्र
दरअसल, 8 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs CSK मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी सूर्यकुमार यादव को टिप्स देते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।
आपको बता दें, सूर्या ने CSK के खिलाफ केवल एक रन बनाया, और इसका कारण भी धोनी ही थे, लेकिन मैच के बाद भारत के दिग्गज और MI स्टार अलग-थलग काफी देर तक एक-दूसरे से बात करते हुए कैमरे में कैद हुए। सूर्या निश्चित ही अपनी बल्लेबाजी को लेकर धोनी से चर्चा कर रहे होंगे, और उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान से कुछ बहुमूल्य टिप्स मिले होंगे, जिसकी स्टार बल्लेबाज को सख्त जरुरत थी, जिसे देखकर फैंस का मानना है कि अब वह जल्द ही अपने फॉर्म में लौट आएंगे।
यहां देखिए वो वायरल तस्वीरें और वीडियो
Insightful post-match conversations ft. MSD & SKY 🤗#TATAIPL | #MIvCSK | @msdhoni | @surya_14kumar pic.twitter.com/bfaxJMbNlu
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2023
Suryakumar Yadav with MS Dhoni. pic.twitter.com/Ozew7qYQo8
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2023
MS Dhoni Had a Very Long Chat With Suryakumar Yadav 💛💙 … We Waited It To Get Over . pic.twitter.com/Xd0gcZRJin
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) April 8, 2023
आपको बता दें, सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2023 में MI के पहले मैच में केवल 15 रन बनाए थे। MI का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में है, जहां दोनों ही टीमें आईपीएल 2023 में अपना खता खोलना चाहेगी।