विराट कोहली को चुनौती देने के मूड में नजर आ रहे हैं रिंकू सिंह! लाइव चैट में पेश किया नमूना - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को चुनौती देने के मूड में नजर आ रहे हैं रिंकू सिंह! लाइव चैट में पेश किया नमूना

रिंकू सिंह जारी आईपीएल 2023 में KKR के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Rinku Singh. (Image Source: Twitter)
Rinku Singh. (Image Source: Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 25-वर्षीय ने जारी आईपीएल 2023 के एक मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर टूर्नामेंट में इतिहास रचा था।

इस बीच, रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बैटिंग की नकल करते हुए नजर आए। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव थे, और इस दौरान भारतीय ओपनर ने रिंकू को विराट कोहली के कुछ शॉट्स की नकल करने के लिए कहा।

जिसके बाद बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने पहले दाएं-हाथ से बल्लेबाजी करते हुए स्ट्रेट ड्राइव खेला और फिर कवर ड्राइव खेला। शुभमन गिल इतने में रुके नहीं और रिंकू से कोहली का ट्रेडमार्क फ्लिक शॉट खेलने के लिए कहा, और KKR स्टार ने खुशी-खुशी हामी भर दी, और वो शॉट खेलकर दिखाया। रिंकू की इस नकल को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा, जिसका एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो –

आपको बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का जारी आईपीएल 2023 में अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि नितीश राणा की अगुआई में टीम ने अपने सात में से पांच मैच गंवा दिए हैं, और इस समय दो बार की चैंपियन टीम आईपीएल की अंकतालिका में चार अंको के साथ आठवें स्थान पर है।

हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का जारी आईपीएल 2023 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन रिंकू सिंह लगभग हर मैच में शानदार पारियां खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के इस स्टार ने आईपीएल 2023 में अब तक खेले सात मैचों में 233 रन बनाए हैं।

आपको बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का जारी आईपीएल 2023 में अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 26 अप्रैल को बेंगलुरु में है।

close whatsapp