इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पृथ्वी शॉ का खेलना उनके करियर के लिए अच्छा संकेत नहीं है- रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पृथ्वी शॉ का खेलना उनके करियर के लिए अच्छा संकेत नहीं है- रवि शास्त्री

आईपीएल 2023 में पृथ्वी शॉ का बल्ला अब तक है खामोश।

Ravi Shastri And Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri And Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल पिछले साल घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी। लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली।

दरअसल यह उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल में भी पृथ्वी शॉ अच्छा परफॉरमेंस करेंगे लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं सका। वहीं पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने पर रवि शास्त्री ने कुछ सवाल उठाए हैं।

पृथ्वी शॉ को सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में जगह मिलना उनके लिए अच्छा संकेत नहीं है- रवि शास्त्री

दरअसल रवि शास्त्री का मानना है कि पृथ्वी शॉ को सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में जगह मिलना उनके लिए अच्छा संकेत नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, पृथ्वी शॉ को यह नहीं कहना चाहिए कि वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खुश हैं क्योंकि यह उनके लिए अच्छा संकेत नहीं है और इससे उन्हें मदद नहीं मिलेगी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मेरा मानना है कि वह अभी युवा है। आपको हर चीज का हिस्सा होना चाहिए , आपको सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डर के तौर पर कैच पकड़ कर भी योगदान देना चाहिए। ना सिर्फ बल्लेबाजी किया और ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस युवा उम्र में यह उनके लिए अच्छा नहीं है।

बता दें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ से ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन एक बार फिर वह अपनी टीम की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे। हालांकि उन्होंने अच्छी शुरुआत जरूर की थी लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में बदलने में एक बार फिर असफल रहे।

close whatsapp