आईपीएल 2023: PBKS के कप्तान शिखर धवन के औरा के आगे क्लीन बोल्ड हुई प्रीति जिंटा!
शिखर धवन जारी आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में हैं, जहां उन्होंने अब तक 4 मैचों में 233 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Apr 25, 2023 6:13 pm

पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में शिखर धवन की बतौर कप्तान और उनके व्यक्तित्व तारीफ की। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि धवन हमेशा शांत और विनम्र रहते हैं, जो टीम के माहौल के लिए अच्छा है।
आपको बता दें, शिखर धवन जारी आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में हैं, जहां उन्होंने अब तक चार मैचों में 233 रन बनाए हैं, और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ क्रमशः नाबाद 99 और 86 रन बनाए हैं। हालांकि, बाएं-हाथ के बल्लेबाज 13 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ चोटिल हो गए थे, जिस कारण वह पंजाब किंग्स (PBKS) के आखिरी तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए।
शिखर धवन बहुत ही अच्छा इंसान है: प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: ‘शिखर धवन बहुत ही अच्छा इंसान है। किसी ने खिलाड़ियों के लिए कुछ स्पीकर के इंतजाम किए, लेकिन कुछ नेट गेंदबाजों को नहीं मिल पाए, जिससे शिखर धवन बिलकुल भी खुश नहीं थे, क्योंकि वह चाहते थे कि वो हर किसी को मिले।
मुझे लगता है कि यही कप्तानी है। वह हमेशा खुश रहता है। उसे इतना अच्छा वाइब मिला है, वह बहुत विनम्र है। गब्बर का औरा शानदार है। वह रील बनाता है, वह बहुत होनहार है! मुझे लगता है कि हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि वह हमारे कप्तान हैं। वह बहुत शांत हैं।’
आपको बता दें, सैम करन ने शिखर धवन की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी की, और टीम ने अपने पिछले तीन मैचों में दो मैच जीते। पंजाब किंग्स (PBKS) इस समय जारी आईपीएल 2023 की अंकतालिका में आठ अंको के साथ छठे स्थान पर है।
उन्होंने अब तक जारी आईपीएल 2023 में खेले सात मैचों में से चार में जीत दर्ज की है। धवन 28 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले जाने वाले अगले आईपीएल 2023 मैच के लिए लौट सकते हैं।