आईपीएल 2023: PBKS के खिलाफ पहले कैच छोड़ा, अब कुलदीप यादव के लिए अफसोस जता रहे हैं एनरिक नॉर्खिया!
दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस समय आईपीएल 2023 की अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।
अद्यतन - मई 18, 2023 7:36 अपराह्न

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने स्वीकार किया कि पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 17 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 64वें मैच में उनकी टीम की फील्डिंग काफी निराशाजनक थी।
दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज ने यह भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने PBKS vs DC मैच के दौरान कुलदीप यादव की विकेट लेने में बिलकुल भी मदद नहीं की। हालांकि, कैपिटल्स (DC) इस मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 15 रनों से मात देने में सफल रही। आपको बता दें, पंजाब किंग्स (PBKS) के चेज के दौरान एनरिक नॉर्खिया और यश ढुल दोनों ने आसान कैच गंवाए, जिसके चलते कुलदीप यादव हताशा में चिल्लाते हुए नजर आए।
कुलदीप यादव की मदद नहीं कर पाने से निराश हैं एनरिक नॉर्खिया
बाएं-हाथ के स्पिनर कुलदीप ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ तीन ओवर फेंके और बिना विकेट लिए 21 रन गंवाए, जबकि एनरिक नॉर्खिया और इशांत शर्मा के हाथ दो-दो सफलता लगी, वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया। PBKS vs DC मैच के बाद, दक्षिण अफ्रीकी स्टार नॉर्खिया ने स्वीकार किया कि वे कुलदीप की मदद नहीं कर पाए, और साथ ही कहा कलाई के स्पिनर DC के लिए ‘स्टैंड आउट’ गेंदबाज थे।
एनरिक नॉर्खिया ने पोस्ट-मैच प्रेस-कांफ्रेंस के दौरान कहा: “मुझे कहना होगा कि कुलदीप यादव आज रात PBKS के खिलाफ हमारे सबसे बेस्ट गेंदबाज थे, और हमने कैच ड्रॉप करके उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं की।।”
आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) का जारी आईपीएल 2023 में आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 20 मई को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में है, और वे इस मैच में जीत के साथ अपने निराशाजनक अभियान का अंत करना चाहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इस सीजन में अब तक अपने 13 मैचों में केवल पांच मैच जीते हैं, और आईपीएल 2023 की अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।