IPL 2024 Auction: फ्रेंचाइजियों द्वारा की गई यह 10 बड़ी गलतियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 Auction: फ्रेंचाइजियों द्वारा की गई यह 10 बड़ी गलतियां

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को हुआ था।

Punjab Kings at IPL 2024 Auction (Photo Source: Twitter)
Punjab Kings at IPL 2024 Auction (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को हुआ था। इस खिलाड़ियों की नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई क्रिकेटर्स पर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

सभी फ्रेंचाइजियों ने इस नीलामी में कई अच्छे फैसले लिए। हालांकि उनके कुछ फैसले गलत भी साबित हुए। आज हम आपको सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा लिए गए गलत फैसलों के बारे में बताते हैं।

1- चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings (Photo Source: BCCI/IPL)
Chennai Super Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में कई अच्छे फैसले लिए। उन्होंने अपनी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया। हालांकि टीम ने अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू की जगह किसी अच्छे बल्लेबाज को नहीं खरीदा।

उम्मीद यह लगाई जा रही थी कि इस नीलामी में चेन्नई टीम मनीष पांडे या करुण नायर को अंबाती रायडू की अनुपलब्धता में टीम में शामिल कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Page 1 / 10
Next

close whatsapp