IPL 2024: अगर DC को जीतने हैं मुकाबले तो यह तीन बदलाव करने उनके लिए है बेहद जरूरी
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी खराब रहा है।
अद्यतन - मार्च 29, 2024 10:32 पूर्वाह्न
3- मुकेश कुमार की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर को लाना चाहिए

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ काफी निराशाजनक रहा था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुकेश कुमार ने चार ओवर में 49 रन दिए थे और एक विकेट हासिल किया था। रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने मुकेश कुमार के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और उनके खिलाफ कड़ा प्रहार किया था।
दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच विशाखापट्टनम में खेलना है जहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। अगर दिल्ली टीम को अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जितना है तो उन्हें प्रवीण दुबे जैसे स्पिनर को प्लेइंग XI में शामिल करना होगा। प्रवीण दुबे काफी अच्छे स्पिनर हैं और उनका घरेलू क्रिकेट में भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो