3 landmarks that were reached in SRH vs CSK match 18

IPL 2024: Match 18: तीन बड़े रिकार्ड्स जो SRH vs CSK मैच के दौरान टूटे

IPL 2024 के 18वें मैच में SRH ने CSK को आठ विकेट से हराया।

SRH vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में शुक्रवार 5 अप्रैल की रात गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। CSK की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर एक आसान जीत हासिल की।

हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई थी जिसका फायदा टीम को मिला। चेन्नई के लिए मोइन अली ने दो विकेट झटके। जहां इस मैच में SRH ने जीत हासिल की उसके अलावा कुछ और भी रिकार्ड्स इस मैच के दौरान बने। क्या थे वो रिकार्ड्स आइए जानते हैं।

3) टी नटराजन ने SRH के लिए 50 विकेट पूरे किए

T Natrajan (Photo Source: Twitter)
T Natrajan (Photo Source: Twitter)

इस सीजन टी नटराजन का SRH के लिए पहला मैच शानदार रहा, जहां उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ तीन विकेट लिए। हालांकि, फिर उन्हें चोट लग गई जिसके कारण वो अगले दो मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने CSK के खिलाफ वापसी करते हुए आईपीएल 2024 का अपना दूसरा मैच खेला।

हालांकि इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था,  उन्होंने अपने द्वारा फेंके गए चार ओवरों में डेरिल मिचेल को आउट किया। मिचेल का विकेट नटराजन का आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स के लिए 50वां विकेट था। वह अब भुवनेश्वर कुमार (147), राशिद खान (93) और सिद्धार्थ कौल (52) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp