IPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RR बनाम DC मुकाबले के दौरान बन सकते हैं
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स इस समय दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
अद्यतन - मार्च 28, 2024 2:28 अपराह्न
2- ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 100 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऋषभ पंत ने वापसी कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और 18 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से 100 आईपीएल मैच खेले। अभी तक ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 99 मैच में लगभग 148 के स्ट्राइक रेट से 2856 रन बनाए हैं।