IPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो RR बनाम DC मुकाबले के दौरान बन सकते हैं
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स इस समय दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
अद्यतन - मार्च 28, 2024 2:28 अपराह्न
3- डेविड वॉर्नर की निगाहें इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम करने पर होगी

डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। टी20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर ने अभी तक 140 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 12094 रन बनाए हैं।
बता दें, डेविड वॉर्नर ने अभी तक टी20 में 109 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इसमें 101 अर्धशतक है जबकि 8 शतक है। अगर अनुभवी बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक और अर्धशतक जड़ देते हैं तो वो टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में बराबरी कर लेंगे। इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल है जिन्होंने 110 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
Previous
Page 3 / 3