IPL 2024: तीन उपलब्धि जो रोहित शर्मा आने वाले मुकाबलों में हासिल कर सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: तीन उपलब्धि जो रोहित शर्मा आने वाले मुकाबलों में हासिल कर सकते हैं

रोहित शर्मा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 6000 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

रोहित शर्मा ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स की ओर से की थी और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए तीन सीजन तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस की रोहित शर्मा ने कप्तानी की और 5 बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि फील्डिंग और कप्तानी से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम लोगों का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 6000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। भले ही इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें इस फ्रेंचाइजी की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे जबकि रोहित शर्मा भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन उपलब्धि के बारे में जो रोहित शर्मा आगामी मुकाबलों में हासिल कर सकते हैं।

1- इंडियन प्रीमियर लीग में 100 कैच

Rohit Sharma
Mumbai Indians skipper Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

रोहित शर्मा की फील्डिंग भी इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छी रही है। उन्होंने स्लिप में भी काफी अच्छे कैच पकड़े हैं और बाउंड्री लाइन के पास भी काफी अच्छी फील्डिंग की है।

अभी तक रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में 243 मैच में 98 कैच पकड़े हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अगर रोहित शर्मा दो कैच और पकड़ लेते हैं तो वो इस शानदार लीग में 100 कैच के पकड़ने का रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सुरेश रैना है जिन्होंने 109 कैच पकड़े हैं जबकि दूसरे में आरसीबी के विराट कोहली हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp