IPL 2024 3 milestones that were reached in GT vs RR, Match 24

IPL 2024: Match 24: 3 बड़े रिकार्ड्स जो RR vs GT मैच के दौरान बने

राजस्थान के खिलाफ मैच में गुजरात ने दर्ज की रोमांचक जीत।

RR vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबे में 3 विकेट से मात दी। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम आईपीएल 2024 में लगातार चार जीत के बाद पहला मुकाबला हारी है, जबकि गुजरात टाइटंस की ये तीसरी जीत है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल करके मैच अपने नाम किया। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुलदीप सेन ने तीन और चहल ने दो विकेट चटकाए। गुजरात की जीत के अलावा इस मैच में और भी कुछ रिकार्ड्स बने, क्या हैं वो रिकार्ड्स आइए जानते हैं।

IPL 2024 3 milestones that were reached in GT vs RR Match 24 (3 बड़े रिकार्ड्स जो राजस्थान बनाम गुजरात मैच के दौरान बने)

3) उमेश यादव IPL इतिहास में पावरप्ले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Umesh Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)
Umesh Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में, गुजरात ने उमेश यादव के रूप में एक और अनुभवी तेज गेंदबाज को नई गेंद की जिम्मेदारी सौंपी है। 36 वर्षीय उमेश यादव ने IPL 2024 में अब तक सात विकेट लिए हैं। उन्होंने बुधवार को पहली पारी के पांचवें ओवर में यशस्वी जयसवाल को आउट किया। इसके साथ ही उमेश ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. वह जयसवाल के विकेट के साथ 200 टी20 विकेट पूरे करने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए।

उमेश यादव अब आईपीएल इतिहास में पावरप्ले ओवरों में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं। 130 पारियों में, दाएं हाथ के गेंदबाज ने अब तक 57 विकेट हासिल किए हैं और वो लिस्ट में दीपक चाहर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार 67 विकेट के साथ लिस्ट में सबसे ज्यादा  विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp