आईपीएल 2024: 3 ऐसे पल जब फैंस की भीड़ ने खिलाड़ियों को रोने पर कर दिया मजबूर, ट्रोल करने की हद्द कर दी पार
वानखेड़े में टॉस करने आए हार्दिक पांड्या को भीड़ ने किया था बुरी तरह ट्रोल
अद्यतन - Apr 11, 2024 9:36 pm
2. SRH फैंस ने CSK को चुप रहने का इशारा करते हुए किया ट्रोल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2024 सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी।
SRH फैंस ने दिलचस्प तरीके से इस जीत का जश्न मनाने का फैसला किया। फैन ने CSK और येलो आर्मी को मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया और मजाक उड़ाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि SRH के कप्तान पैट कमिंस ने पिछले साला खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय फैंस के शोर को शांत कराने की बात कही थी। टीम इंडिया की हार के बाद उनका यह डायलॉग फेमस हो गया था। वहीं, अब कमिंस SRH के कप्तान हैं, तो ऐसे में CSK जैसी टीम को मैच हराने के बाद फैंस ने उनके डायलॉग का उदाहरण देते हुए चेन्नई फैंस को चुप रहने की सलाह दी।