Rishabh Pant

IPL 2024: 3 खिलाड़ी जो RCB के खिलाफ संभाल सकते हैं DC की कमान

दिल्ली कैपिटल्स को 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है

Rishabh Pant (Photo Source: BCCI/IPL)
Rishabh Pant (Photo Source: BCCI/IPL)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। DC के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

दरअसल, 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों पर जुर्माना लगा है। चूंकि इस सीजन ऐसा तीसरी बार हुआ है, इसलिए यह कार्रवाई हुई है।

अब आगामी मुकाबले में ऋषभ पंत की जगह कौन लेगा, इस पर आर्टिकल में हम ऐसे तीन खिलाड़ियों की चर्चा कर रहे हैं, जो पंत की जगह टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

ये 3 खिलाड़ी हैं जो पंत की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर सकते हैं

1. डेविड वॉर्नर (David Warner)

David Warner (Photo Source: X/Twitter)
David Warner (Photo Source: X/Twitter)

डेविड वॉर्नर का बल्ला इस सीजन भले ही खामोश रहा है, लेकिन उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है, जो दिल्ली के काम आ सकती है। उनके पास आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जीताने का अनुभव है। वहीं पिछले सीजन ऋषभ पंत नहीं खेले थे, तब उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर ने ही संभाली थी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp