IPL 2024: इन पांच विदेशी प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी दिखाएगी ठेंगा, ऑक्शन में रहेंगे अनसोल्ड - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: इन पांच विदेशी प्लेयर्स को फ्रेंचाइजी दिखाएगी ठेंगा, ऑक्शन में रहेंगे अनसोल्ड

विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर बड़ी बोली लग सकती है जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो अनसोल्ड जा सकते हैं।

3- जेसन होल्डर

Jason Holder. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jason Holder. (Photo Source: IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जेसन होल्डर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी। दोनों ही डिपार्टमेंट में वो अपना उच्च स्तरीय प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

यही वजह है कि आगामी संस्करण से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जेसन होल्डर में 8 मैच में सिर्फ 12 रन बनाए और चार विकेट झटके। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में भी जेसन होल्डर लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

पिछले दो संस्करण जैसन होल्डर के लिए इतने अच्छे नहीं रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने आगामी संस्करण के लिए अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा है। शायद ही कोई फ्रेंचाइजी हो सकती है जो आगामी संस्करण में होल्डर के ऊपर बोली लगाई।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp