IPL 2024 Auction: तीन बेहतरीन खिलाड़ी जिन्होंने MI और CSK दोनों ही टीमों को अपने लिए बोली लगाने पर कर दिया मजबूर
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर इन दोनों ही फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई।
अद्यतन - जनवरी 9, 2024 2:56 अपराह्न
2- गेराल्ड कोएत्ज़ी

गेराल्ड कोएत्ज़ी ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था। उन्होंने भारतीय पिचों में कई विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नीचे बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। SA20 में भी इस शानदार खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।
आईपीएल 2024 की नीलामी में जैसे ही गेराल्ड कोएत्ज़ी का नाम लिया गया वैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बोली लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस भी उनके साथ गेराल्ड कोएत्ज़ी के लिए बोली लगाना शुरू कर दिया। जैसे ही बोली 3 करोड़ पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने हाथ पीछे कर लिए और मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो