IPL 2024 Auction: RCB से रिलीज किए गए 3 ऐसे खिलाड़ी जिनपर ऑक्शन में CSK खेल सकती है बड़ा दांव
19 दिसंबर को हो रहा है आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन
अद्यतन - Dec 2, 2023 4:49 pm
2. हर्षल पटेल (Harshal Patel)
![]()
आरसीबी के लिए गत सीजनों में भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। पटेल 2021 में पर्पल कैप होल्डर भी थे, जिन्होंने कुल 32 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं डेथ ओवर्स में कमाल का हुनर रखने वाले हर्षल को आगामी ऑक्शन से पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया है।
हर्षल को रिलीज करने के बाद टीम के पास 10 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट आ गया है। तो वहीं पटेल के पास जो स्किल है उसपर सीएसके बड़ी बाजी लगा सकती है। पटेल का वैरिएशन और अंत के ओवरों में सटीक याॅर्कर फेंकने की काबिलियत चेन्नई के काम आ सकती है।