IPL 2024 Auction: RCB से रिलीज किए गए 3 ऐसे खिलाड़ी जिनपर ऑक्शन में CSK खेल सकती है बड़ा दांव
19 दिसंबर को हो रहा है आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन
अद्यतन - Dec 2, 2023 4:49 pm
3. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood)
![]()
हेजलवुड साल 2021 में आईपीएल खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने दो सीजन आरसीबी के लिए खेले। साल 2022 में हेजलवुड ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे।
हालांकि, साल 2023 उनके लिए कुछ ठीक नहीं रहा। इस सीजन वह अपने घुटने की चोट से जूझते रहे और सिर्फ 3 मैच ही खेल पाए, जिसमें उनका प्रदर्शन औसत रहा। तो वहीं आगामी सीजन के लिए ऑक्शन से पहले आरसीबी ने हेजलवुड को रिलीज कर दिया है।
दूसरी ओर, वर्ल्ड कप 2023 में हेजलवुड के प्रदर्शन और उनके अनुभव को देखते हुए ऑक्शन में सीएसके उनपर बड़ा दांव खेल सकती है। साथ ही बता दें कि अगले साल मार्च तक हेजलवुड पिता बन सकते हैं तो इस वजह से वह आईपीएल 2024 में शायद ही खेलते हुए नजर आएं।
ये भी पढ़ें- कौन है ये जितेश शर्मा, जो संजू सैमसन के टी20 करियर पर ग्रहण लगाने का कर सकता है काम