IPL 2024: वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया अपना भाव, अब ऑक्शन में खेलेंगे करोड़ों में - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया अपना भाव, अब ऑक्शन में खेलेंगे करोड़ों में

कुल 343 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।

4- दिलशान मधुशंका

Dilshan Madushanka (Image Credit- Twitter)
Dilshan Madushanka (Image Credit- Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दिलशान मधुशंका ने श्रीलंका की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने 9 मुकाबलों में 21 विकेट हासिल किए थे और दिलशान मधुशंका इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मधुशंका ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। दिलशान मधुशंका ने अपना बेस प्राइस 50
लाख रुपए रखा है। SA20 में इस तेज गेंदबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा खरीदी गई डरबन सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए देखा गया था और उम्मीद लगाई जा सकती है कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन में दिलशान लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए।

लखनऊ टीम के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी दिलशान मधुशंका के ऊपर बोली लगा सकती है क्योंकि उन्हें इस समय एक शानदार तेज गेंदबाज की बेहद जरूरत है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp