IPL 2024: रिलीज खिलाड़ियों से बनी बेस्ट XI, लिस्ट में कुछ हैरान करने वाले नाम शामिल
19 दिसंबर को होगा आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन।
अद्यतन - नवम्बर 29, 2023 2:31 अपराह्न

जब इंडियन प्रीमियर लीग की सभी दस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी लिस्ट को जारी किया तो इसे देखकर कुछ फैंस काफी हैरान रह गए।आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी और उससे पहले फ्रेंचाइजी ने कुल 85 प्लेयर्स को उनके संबंधित फ्रेंचाइजी से रिलीज कर दिया।
फ्रेंचाइजी के पास उन खिलाड़ियों को ट्रेड करने के विकल्प हैं जिन्हें उन्होंने अपनी टीम में बरकरार रखा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक प्लेयर ट्रेड विंडो खुली रहती है। इस ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सहित कई उल्लेखनीय खिलाड़ियों को चोट की चिंताओं के कारण मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज कर दिया गया।
हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 13.25 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कीमत पर रिलीज कर दिया। इसके विपरीत, सैम करन को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था। प्रत्येक फ्रेंचाइजी में इन गतिशील परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए, यहां हम सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI पर एक नजर डालते हैं, जिसे आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से बनाया जा सकता है।
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ियों में से बनाई गई बेस्ट प्लेइंग XI
1) हैरी ब्रूक

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी में हैरी ब्रूक को हासिल करने के लिए पानी के तरह पैसा बहाया था। उन्होंने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 13.25 करोड़ रुपये खर्च किए। टीम को युवाइंग्लिश प्लेयर पर भरोसा था, उम्मीद थी कि वह उनकी बल्लेबाजी लाइनअप में पॉवर हिटर बनेगा।
अपने पहले सीज़न में शानदार शतक के बावजूद, ब्रूक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इंग्लिश बल्लेबाज ने 11 मैचों में 21.11 की औसत से 190 रन बनाए। हालांकि, उनकी पॉवर हिटिंग क्षमता के बारे में सभी को पता है और अगर वह फिर से आईपीएल 2024 की नीलामी में प्रवेश करते हैं, तो ब्रूक एक बार फिर से बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं।