Breaking: IPL 2024 Auction के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Breaking: IPL 2024 Auction के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा!

IPL 2024 के लिए दुबई में हो रहा है मिनी ऑक्शन।

Mitchell Starc (Pic Source-Twitter)
Mitchell Starc (Pic Source-Twitter)

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं। यानी कल 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से ऑक्शन शुरू हो जाएगा। इससे ठीक एक दिन पहले JioCinema मॉक नीलामी में मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगी है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर ने बड़ी रकम हासिल की है।

बता दें कि JioCinema ने आईपीएल ऑक्शन की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए सोमवार, 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मॉक ऑक्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए आईपीएल ऑक्शन का रिहर्सल हुआ। जिसमें रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने मिचेल स्टार्क के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई। आरसीबी ने उन्हें 18.5 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा।

लेकिन आज जब ऑक्शन हुआ तब मिचेल स्टार्क के लिए ऑक्शन टेबल पर गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच बिडिंग वॉर हुई जिसमें KKR ने बाजी मारते हुए 24.75 करोड़ में स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं इस मॉक ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी बोली दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी पर लगी। गुजरात टाइटंस ने उन पर 18 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस पर मॉक ऑक्शन की तीसरी सबसे बड़ी बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

पैट कमिंस एक परफेक्ट ऑलराउंडर है, जो गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। उनकी कप्तानी में हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम किया।

शार्दुल ठाकुर रहे सबसे महंगे भारतीय

शार्दुल ठाकुर इस मॉक ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने उनके लिए 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई। शार्दुल गेंदबाजी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पिछले संस्करण में वह यह कारनामा कर चुके हैं। सीएसके के लिए मॉक ऑक्शन में सुरेश रैना ने ट्रैविस हेड को 7.5 करोड़ और वानिंदु हसरंगा को 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने मॉक ऑक्शन में दिलशान मदुशंका पर 10.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। जबकि हैरी ब्रूक के नाम पर गुजरात टाइटंस ने 9.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई। अब देखना होगा कि कल होने वाले मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर कौन सी टीम कितने करोड़ रुपये की बोली लगाती है।

 

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए