IPL 2024 Auction: कोलकाता ने दिखाया बाहर का रास्ता, तो गुजरात ने बेस प्राइस से करीब तीन गुना ज्यादा देकर उमेश यादव को बनाया अपना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 Auction: कोलकाता ने दिखाया बाहर का रास्ता, तो गुजरात ने बेस प्राइस से करीब तीन गुना ज्यादा देकर उमेश यादव को बनाया अपना

आईपीएल 2024 ऑक्शन आज 19 दिसंबर 2023 को दुबई में कोका कोला एरेना में शुरू है।

England & India Net Sessions
Umesh Yadav of India. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) आज 19 दिसंबर 2023 को दुबई में कोका कोला एरेना में शुरू है, जहां ऑस्ट्रेलिया के 2023 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रचा।

पैट कमिंस (INR 20.50 करोड़) आईपीएल के इतिहास के अब तक के दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रूपये में खरीदकर ऑस्ट्रेलियाई स्टार को आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा क्रिकेटर बना दिया है।

GT ने Umesh Yadav को बेस प्राइस से करीब तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा

इस बीच, इस समय जारी आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में गेंबाजो का सेट चल रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और भारत के सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को गुजरात टाइटंस (GT) ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। भारतीय गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) इस मिनी-ऑक्शन 2 करोड़ रूपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे।

यहां पढ़िए: IPL 2024: मुंबई इंडियंस के बचाव में उतरे इयोन मोर्गन ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर दिया चौंकाने वाला बयान

उमेश यादव (Umesh Yadav) के लिए जारी आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच काफी जंग देखने को मिली। SRH और GT के बाद मैदान में दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी उतरी, लेकिन अंत में गुजरात ने बाजी मार ली। गुजरात टाइटंस (GT) ने उमेश यादव (Umesh Yadav) को 5.80 करोड़ रुपए में अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

अगर उमेश यादव के आईपीएल प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब 141 मैचों में 136 विकेट चटकाएं हैं। इस दौरान उनका औसत 30.04 और इकॉनमी 8.38 की रही है। आईपीएल में उमेश के बेस्ट आंकड़े 4/23 हैं। उन्होंने आईपीएल में 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?