IPL 2024 Punjab Kings Playing XI

IPL 2024: PBKS की सबसे मजबूत प्लेइंग XI, टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक प्लेयर हैं मौजूद

2014 के बाद से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है पंजाब किंग्स।

तेज गेंदबाज (हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह)

Arshdeep Singh & Kagiso Rabada (Photo Source: X/Twitter)
Arshdeep Singh & Kagiso Rabada (Photo Source: X/Twitter)

हर्षल पटेल: हर्षल 2024 आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे। उन्हें आगामी आईपीएल सीजन के लिए पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा था। यह तेज गेंदबाज अपने अपार अनुभव से टीम को मजबूत करेगा। वह 2012 से IPL में खेल रहे हैं और अब तक उन्होंने 91 मैचों में 8.59 की इकॉनमी से 111 विकेट लिए हैं। 2021 में, हर्षल ने 15 मैचों में 8.14 की इकोनॉमी से 32 विकेट लिए और पर्पल कैप विनर बने।

कगिसो रबाडा: दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पंजाब के तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे। अफ़्रीकी दिग्गज 2022 में PBKS में शामिल हुए और टीम के लिए अपने पहले सीजन में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 23 विकेट हासिल किया था। हालांकि 2023 में वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप सिंह को किंग्स की तेज गेंदबाजी इकाई को मजबूत करने के लिए अपने सीनियर प्लेयर रबाडा और हर्षल की सहायता करनी होगी। पिछले सीजन में, वह 14 मैचों में 17 विकेट लेकर टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। पूरी टूर्नामेंट के दौरान उनकी गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी, जिस वजह से PBKS अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp