IPL 2024: मुंबई इंडियंस (MI) को 6वीं बार चैंपियन बनाएंगे ये 11 खिलाड़ी

IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी का बजेगा डंका, इन 11 खिलाड़ियों के दम पर 6वां खिताब जीतेगी मुंबई इंडियंस (MI)

आइए आपको बताते हैं कि आगामी आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की मजबूत प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है।

Hardik Pandya Mumbai Indians (Photo Source: X/Twitter)
Hardik Pandya Mumbai Indians (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024: आईपीएल का अगला सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। 19 दिसंबर को दुबई में हुए ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी मजबूत टीम बनाकर आगामी सीजन के लिए कमर कस ली है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) में इस सीजन बड़ा बदलाव दिखने वाला है।

मुंबई इंडियंस इस सीजन नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में उतरेगी। मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ में गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन ट्रॉफी जीती थी, वहीं फिर दूसरे सीजन फ्रेंचाइजी फाइनल में पहुंची थी।

IPL 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें गेराल्ड कोएत्जी, दिलशन मदुशंका और मोहम्मद नबी जैसे कुछ बड़े नाम शामिल है। मिनी ऑक्शन के बाद मुंबई ने 25 खिलाड़ियों से मजबूत टीम बना ली है। आइए आपको बताते हैं कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की मजबूत प्लेइंग XI क्या रहने वाली है।

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की मजबूत प्लेइंग XI-

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा पिछले 11 सीजन से मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे है। लेकिन पिछले दो सीजनों से वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा कमाल के फॉर्म में नजर आए हैं। इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाएगा, जिससे पहले रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में भी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।

Page 1 / 11
Next

close whatsapp