IPL 2024: MI vs DC: Match 20 के लिए संभावित बेस्ट प्लेइंग XI, कैसे जीत की पटरी पर लौटेगी दोनों टीमें
IPL 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2024 11:22 पूर्वाह्न

IPL 2024 का 20वां मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के पीछले मुकाबले में प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्हें निराशा हाथ लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई को एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शिकस्त दी थी। मुंबई इस सीजन अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals, DC)
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्होंने इस सीजन कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ एक में उन्हें जीत मिली है। इस सीजन टीम एकजुट होकर प्रदर्शन करने में विफल रही है। जिस मैच में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनकी गेंदबाजी बेअसर दिखती है, वहीं अगर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वहां उन्हें बल्लेबाज का साथ नहीं मिलता है। शायद इसी वजह से टीम अभी तक एक विनिंग कॉम्बिनेश नहीं ढूंढ पाई है। अब देखना ये होगा कि MI के खिलाफ मैच में दिल्ली किस प्लेइंग XI के साथ उतरती है।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians, MI)
इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक कुछ भी सही नहीं रहा है। टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में उनको हार का मुंह देखना पड़ा है। बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक कोई भी टीम के लिए अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाया। लगातार तीन हार के बाद पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि दिल्ली के मुकाबले से पहले MI के लिए एक गुड न्यूज ये है कि, सूर्यकुमार यादव फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं अब उन्हें प्लेइंग XI में किसकी जगह मौका मिलता है ये देखने लायक बात होगी।
IPL 2024: MI vs DC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, क्वेना मफाका, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख सलाम, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क