IPL 2024: टूर्नामेंट शुरू होने में 4 दिन बाकी और अब तक सिर्फ ‘4’ बल्लेबाजों ने किया ये कारनामा
22 मार्च को RCB और CSK के बीच खेला जाएगा IPL 2024 का पहला मैच।
अद्यतन - Mar 18, 2024 8:16 am

IPL 2024 को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब महज पांच दिनों का वक्त रह गया है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा और फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन भी फैंस चाहेंगे कि टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का बोलबाला रहे और खूब चौके छक्के देखने को मिले।
क्या आप जानते हैं? IPL में अभी तक सिर्फ चार बल्लेबाजों ने 6000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
आपको बता दें कि उन चार बल्लेबाजों में सबसे पहला नाम विराट कोहली का है। दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान शिखर धवन का नाम है। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम मौजूद है। वहीं चौथा नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले विराट कोहली ने कुल 237 मैच की 229 पारियों में 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान वो 34 बार वह नॉटआउट रहे हैं। कोहली का औसत रन रेट 36.68 है। वहीं, उनके नाम 7 शतक और 50 अर्धशतक है। कोहली ने आईपीएल में अब तक 643 चौके और 234 छक्के लगाए हैं।
पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले शिखर धवन ने कुल 217 मैच में 6617 रन बनाए हैं। वह इन आंकड़ों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। इस लीग में उनका औसत 35.38 का है। उन्होंने कुल 216 पारियां खेली हैं, जिसमें 29 बार नॉटआउट रहे हैं। धवन के नाम 2 शतक और 50 अर्धशतक हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले David Warner ने कुल 176 मैच खेले हैं और कुल 6397 रन बनाए हैं। वह 176 पारियों में 22 बार नॉटआउट रहे हैं। इस दौरान उनका औसत 41.41 का रहा है। वॉर्नर के नाम 4 शतक और 61 अर्धशतक हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सबसे अधिक रन बनाने वाली सूची में टॉप 4 में हैं। उन्होंने 237 मैच में 29.57 की औसत से 6211 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह 238 इंनिंग्स में 28 बार नाबाद लौटे हैं। वहीं, उनके नाम 1 शतक और 42 अर्धशतक है।