राजस्थान रॉयल्स के ‘लाडले’ रियान पराग का फोकस, खेल से ज्यादा इंस्टा रील पर है!
राजस्थान टीम सोशल मीडिया पर रहती है काफी ज्यादा एक्टिव।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2023 5:05 अपराह्न

लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स टीम में रियान पराग बने हुए हैं, जहांं इस युवा खिलाड़ी पर टीम को काफी भरोसा होता है लेकिन पराग उस भरोसे पर खरा नहीं उतर पाते हैं। उसके बाद भी ये खिलाड़ी टीम के साथ इस सीजन भी बना हुआ है और टीम के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर काफी एक्टिव नजर आता है।
लगातार 4 छक्के मारने का सपना देखा है रियान पराग ने
जी हां, राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा खिलाड़ी रियान पराग ने कुछ समय पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो इस आईपीएल में 4 छक्के जरूर मारेंगे। लेकिन वो लीग के पहले ही मैच में डबल आंकड़ा भी नहीं छू पाए अपने स्कोर में।
रियान पराग का मन इंस्टा रील में ज्यादा लगता है शायद!
*राजस्थान टीम सोशल मीडिया पर रहती है काफी ज्यादा एक्टिव।
*टीम ने हाल ही में खिलाड़ियों का एक वीडियो किया इंस्टा पर शेयर।
*इसमें रियान पराग सहित बाकी खिलाड़ी आ रहे हैं नजर गाना गाते हुए।
*लेकिन फैन्स ने रील के कमेंट बॉक्स में रियान पराग को कर दिया ट्रोल।
इस वीडियो में ट्रोल हुए रियान पराग काफी ज्यादा
आज राजस्थान टीम खेलेगी अपना दूसरा मैच
जी हां, राजस्थान टीम ने लीग का आगाज जीत के साथ किया था, जहां ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए SRH को हराया था और टीम आज अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। जहां टीम का सामना शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब से होगा और ये मैच शाम 7:30 शुरू होगा।