IPL 2024 Countdown

IPL 2024 Countdown: टूर्नामेंट शुरू होने में 7 दिन बाकी और इस ‘7’ नंबर से कोहली का है खास कनेक्शन

22 मार्च को खेला जाएगा IPL 2024 का पहला मैच।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 के शुरू होने में अब महज 7 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है। सभी टीमों की कोशिश यही है कि वो इस सीजन खिताब को अपने नाम कर सकें। बता दें कि आगामी IPL सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने होंगी। इस मैच में कई महीनों के बाद भारतीय फैंस विराट कोहली को खेलते हुए देखेंगे।

क्या आप जानते हैं? IPL इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली ने लगाए हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली IPL में अब तक 7 शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 4 शतक उन्होंने एक ही सीजन (2016) में लगाया था। जबकि पिछले सीजन (2023) में उन्होंने दो मैचों में लगातार दो शतक लगाए थे। वहीं एक शतक उन्होंने साल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था।

विराट कोहली के IPL शतक अब तक

# स्कोर टीम वेन्यू  तारीख
1 100* गुजरात लायंस सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, सौराष्ट्र अप्रैल 24, 2016
2 108* राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ,बैंगलोर मई 07, 2016
3 109 गुजरात लायंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ,बैंगलोर मई 14, 2016
4 113 किंग्स XI पंजाब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ,बैंगलोर मई 18, 2016
5 100 कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन, कोलकाता अप्रैल 19, 2019
6 100 सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद मई 18, 2023
7 101 गुजरात टाइटंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ,बैंगलोर मई 21,2023

IPL 2024 Countdown

विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 237 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 229 पारियों में 37.25 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से कुल 7263 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन रहा है और वो 34 बार नाॅट आउट रहे हैं।

साल 2008 से ही विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन में भी फ्रेंचाइजी विराट से एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। बता दें कि हाल ही में विराट दूसरी बार पिता बने हैं और इसी वजह से वो पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं और अब वो सीधे IPL में वापसी करते हुए दिखेंगे। 

close whatsapp