IPL 2024: CSK के खिलाड़ी समीर रिजवी ने RCB के खिलाफ किया डेब्यू

IPL 2024: CSK के लिए आज डेब्यू कर रहा है 8.4 करोड़ वाला ये 20 साल का प्लेयर, रैना से जुड़ा है कनेक्शन

आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.4 करोड़ में खरीदा था।

Sameer Rizvi (Photo Source: X/Twitter)
Sameer Rizvi (Photo Source: X/Twitter)

Sameer Rizvi IPL Debut: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया था। एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी है, जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई है।

2008 के बाद से अब तक CSK ने चेपॉक में RCB के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है, टीम फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी। आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा दांव खेल लिया है। भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी आज RCB के खिलाफ मैच में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

8.4 करोड़ में सीएसके ने समीर रिजवी को खरीदा था

आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रूपए में खरीदा था। समीर रिजवी दाएं हाथ के बल्लेबाज और अपनी सिक्स-हिटिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं। समीर रिजवी का बैटिंग स्टाइल सुरेश रैना से मिलता जुलता है, जिसके चलते उन्हें सुरेश रैना 2.0 भी कहा जाता है।

समीर रिजवी ने उत्तर प्रदेश के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। समीर रिजवी ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के 2 मैचों में 4.25 के औसत और 44.73 के स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में 11 मैचों में 29.28 के औसत और 74.00 के स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में 11 मैचों में 49.16 के औसत और 134.7 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सीएसके की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

close whatsapp