IPL 2024: क्या इंपैक्ट खिलाड़ी नियम से खुश है रिकी पोंटिंग? जाने क्या कहा DC के मुख्य कोच ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: क्या इंपैक्ट खिलाड़ी नियम से खुश है रिकी पोंटिंग? जाने क्या कहा DC के मुख्य कोच ने

रिकी पोंटिंग ने अपना पक्ष दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे की ऑटोबायोग्राफी के रिलीज के दौरान रखा।

Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)
Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को लेकर अपना पक्ष रखा है। इंपैक्ट खिलाड़ी नियम का मतलब यह है कि आप किसी भी खिलाड़ी को सब्सीट्यूट के तौर पर प्लेइंग XI में शामिल कर सकते है। रिकी पोंटिंग के मुताबिक नियम रद्द होने पर भी उच्च स्कोरिंग खेल जारी रहेगा।

रिकी पोंटिंग ने अपना पक्ष दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे की ऑटोबायोग्राफी के रिलीज के दौरान रखा। रिकी पोंटिंग इंपैक्ट खिलाड़ी नियम से काफी खुश है और उन्होंने कहा कि इससे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और भी आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर सकते हैं।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ‘इंडियन प्रीमियर लीग में इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को लेकर काफी बातचीत चल रही है। अगर यह नहीं होगा तो क्या स्कोर फिर से नीचे आ जाएगा? मैं यह देखने के लिए बेताब हूं। हालांकि मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। हां इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की वजह से टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को आक्रामक क्रिकेट खेलने का चार्ज मिल गया है।’

किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए कोचिंग करना अब बहुत ही मुश्किल हो गया है: रिकी पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि, ‘आप Jake Fraser से कहे कि वो अलग तरीके से क्रिकेट खेले या ट्रेविस हेड से कहा जाए कि वो डिफेंसिव क्रिकेट खेले। ऐसा कभी भी नहीं होने वाला है।

किसी भी फ्रेंचाइजी की कोचिंग करना इतना आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर टीम में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी खेलते हैं और कोच भी सबके अलग-अलग देश के हैं। हम फ्रेंचाइजी में सभी खिलाड़ियों को समझने की कोशिश करते हैं और वो किस चीज में सबसे ज्यादा मजबूत है यह भी जानना चाहते है। फिलहाल इंपैक्ट खिलाड़ी नियम से मैं बहुत ही खुश हूं। इससे बाकी खिलाड़ियों के ऊपर भी दबाव हटा है और टीम अच्छा प्रदर्शन करती है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?