IPL 2024: DC ने 20 रनों से जीता मैच, लेकिन दिल तो अपनी बल्लेबाजी से सबके फेवरेट MS Dhoni जीत गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: DC ने 20 रनों से जीता मैच, लेकिन दिल तो अपनी बल्लेबाजी से सबके फेवरेट MS Dhoni जीत गए

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की।

DC vs CSK (Photo Source: IPL Official Website)
DC vs CSK (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024, DC vs CSK: आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बोर्ड पर लगाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई और दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रनों से जीत दर्ज की।

DC vs CSK: डेविड वॉर्नर-ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरूआत की थी। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई थी। डेविड वॉर्नर 10वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर मथिशा पथिराना के हैरतंगेज कैच के चलते आउट हुए थे। डेविड वॉर्नर ने 35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।

वहीं पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं मिचेल मार्श ने 12 गेंदों में 18 रन बनाकर योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मथिशा पथिराना ने 4 ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

धोनी ने खेली 37 रनों की नाबाद पारी

DC vs CSK, लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को दो बड़े झटके पावरप्ले के अंदर लगे थे। खलील अहमद ने रूतुराज गायकवाड़ (1) और रचिन रवींद्र (2) को सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखाया। तीसरे विकेट के लिए डेरिल मिचेल और अजिंक्य रहाणे के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई।

डेरिल मिचेल (34) 11वें ओवर में अक्षर पटेल के खिलाफ आउट हो गए। मुकेश कुमार ने 14वें ओवर में अजिंक्य रहाणे (45) और समीर रिजवी को गोल्डन डक पर आउट कर सीएसके को दो बड़े झटके दिए थे। शिवम दुबे आज कुछ खास नहीं कर पाए, और 18 रनों पर आउट हो गए।

रवींद्र जडेजा ने 17 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिया। वहीं खलील अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया।

DC vs CSK: चेन्नई की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Sundar_rox/status/1774498130937180292

close whatsapp