IPL 2024: Match-13, DC vs CSK Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

IPL 2024: Match-13, DC vs CSK Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

Chennai Super Kings (Photo Source: IPL Official Website)
Chennai Super Kings (Photo Source: IPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 63 रनों से जीत दर्ज की थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों के अंत में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों के अंत में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई थी।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, Match- 13
Venue ACA-VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam
Date and Time 31 March, Sunday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम की पिच पर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से सहयोग मिलते हुए नजर आएगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 119 रन है। इस पिच पर टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 29
Delhi Capitals Won 10
Chennai Super Kings Won 19
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमीत कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):

रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

रचिन रवींद्र ने पिछले मैच में 20 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली थी। रचिन रवींद्र दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

मुस्तफिजुर रहमान ने पिछले मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। मुस्तफिजुर रहमान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction): चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करेगी।

सिनैरियो 1

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 160-170

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 150-160

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की

close whatsapp