IPL 2024: KKR ने बनाया आईपीएस इतिहास का दूसरा हाईस्ट टोटल, ठोके 272 रन

मार दिल्ली के गेंदबाजों को पड़ रही थी, सांसे SRH की अटकी हुई थी, KKR ने ठोक डाला IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रन बोर्ड पर लगाए।

KKR Team (IPL Official Website)
KKR Team (IPL Official Website)

IPL 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 3 अप्रैल को विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। एक पल ऐसा लग रहा रहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर सकती है। लेकिन रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल के विकेट के चलते KKR इतिहास रचने से पीछे रह गई।

IPL 2024 में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे, जो अब आईपीएल इतिहास का तीसरा हाईस्ट टोटल बन चुका है।

IPL में सबसे बड़ा टीम टोटल

277/3 – SRH vs MI , 2024 हैदराबाद

272/7 – KKR vs DC, 2024 विजाग

263/5 – RCB vs PWI, 2013 बेंगलुरु

257/5 – LSG vs PBKS, 2023 मोहाली 

248/3 – RCB vs GL, 2016 बेंगलुरु 

246/5 ​​- CSK vs RR, 2010 चेन्नई

IPL 2024: शतक से चूके सुनील नारायण

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। सुनील नारायण और फिल सॉल्ट ने टीम को आक्रमक शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई थी। फिल सॉल्ट ने 12 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली।

सुनील नारायण और अंग्रिश रधुवंशी के बीच दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। सुनील नारायण ने 21 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। वहीं अंगकृष रधुवंशी ने 27 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली।

रिंकू सिंह और रसेल ने भी दिखाया अपना पावर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर दिल्ली के खिलाफ 11 गेंदों में मात्र 18 रन ही बना पाए। आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 8 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली। जिसके बल पर कोलकता नाइट राइडर्स 272 रन बोर्ड पर लगा पाई।

 

close whatsapp