IPL 2024: Match-43, DC vs MI Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कौन जीतेगा आज का मैच..?

IPL 2024: Match-43, DC vs MI Match Prediction: दिल्ली और मुंबई के बीच कौन जीतेगा आज का मैच..?

दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे और मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में DC 9 मैचों में चार जीत औऱ 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दिल्ली ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 रनों से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में गुजरात 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना पाई थी।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 8 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मुकाबले मे MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। RR ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

मैच जानकारी (Match Details):

Match Details
मैच दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, मैच-43
वेन्यू अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिन और समय 27 अप्रैल, दोपहर 3ः30 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

खेले गए कुल मैच 34
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 15
मुंबई इंडियंस ने जीते 19
नो रिजल्ट 0

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, खलील अहमद

मुंबई इंडियंस (MI):

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

ऋषभ पंत ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 43 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

कुलदीप यादव मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिया था।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 180-190

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 190-200

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की

close whatsapp