IPL 2024: DC vs PBKS head-to-head (हेड टू हेड) रिकॉर्ड्स, Stats दूसरे मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में 32 बार एक-दूसरे का सामना किया है।
अद्यतन - Mar 22, 2024 7:26 pm

IPL 2024, DC vs PBKS head-to-head records: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुरू हुआ। जहां पहले मैच में निगाहें इन दो टीमों पर टिकी हैं, वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आमने-सामने होंगी।
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ऋषभ पंत एक गंभीर कार दुर्घटना के बाद बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर से अपनी कप्तानी की कमान वापस ली है। पंजाब किंग्स की बात करें तो उनके पास जितेश शर्मा के रूप में एक नया उप-कप्तान है, जबकि शिखर धवन आगे से टीम का नेतृत्व करके टीम को पहली बार ट्रॉफी दिलाने की कोशिश करेंगे। इस सीजन पंजाब की टीम अपना घरेलू मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस सीजन इस स्टेडियम में पंजाब किंग्स के सात मैचों में से पांच की मेजबानी करने की उम्मीद है।
DC vs PBKS head-to-head records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स)
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में 32 बार एक-दूसरे का सामना किया है। इस 32 मुकाबलों में से दोनों टीमों ने 16-16 जीत हासिल की है। उनके बीच पहली भिड़ंत 2008 में हुई थी और पंजाब किंग्स (उस समय किंग्स XI पंजाब) की टीम ने जीता था।
DC vs PBKS H2H
| Matches Played | 32 |
| Delhi Capitals Won | 16 |
| Punjab Kings Won | 16 |
| No Result | 0 |
पिछले सीजन (IPL 2023) पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2 बार Aआमने-सामने थीं। दोनों ने 1-1 मैच में जीत हासिल की थी। IPL 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हराया था। वहीं 16वें सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से मात दी थी। इस बार भी दोनों टीमें पूरी तैयारी से आएंगे और ट्रॉफी जीतने की जी जान से कोशिश करेंगे।