RCB से हारकर CSK के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद धोनी ने जो किया, उसकी शायद कल्पना किसी ने नहीं की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि धोनी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कतार लगाकर RCB के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने मैदान पर उतरे थे, धोनी इस लाइन में सबसे आगे भी हैं।
लेकिन, जैसे ही वो ग्राउंड पर पहुंचते हैं वापस से बाहर चले आते हैं। इस दौरान उन्होंने बस सामने से आ रहे RCB के कुछ सपोर्ट स्टाफ से हाथ मिलाया। वो उस वीडियो में सीएसके के किसी प्लेयर के साथ हाथ मिलाते हुए नहीं दिख रहे हैं।
अब वीडियो को देखकर तो यही लगता है कि धोनी गुस्से में हैं. लेकिन, ये भी जान पड़ रहा है कि उनका ये गुस्सा अपने विरोधी यानी RCB पर नहीं है। यानी, जो भी है मामला CSK के अंदर का ही है, जिसे लेकर धोनी थोड़े गुस्से में या मायूस से हैं। इसके बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या धोनी अगले साल फिर से आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे।
