IPL 2024: होमग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का कैसा है रिकॉर्ड, जानें यहां-

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने घर पर हारे हैं इतने मैच… जीत का प्रतिशत 42.86, कुछ ऐसा है DC का होमग्राउंड पर रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)
Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)

IPL 2024: Delhi Capitals (DC) Performance at their homeground: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। टीम को 14 में से 5 मुकाबलों में जीत मिली थी, और 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर जगह बनाई थी। ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में इंजर्ड होने के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। डेविड वॉर्नर को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में कप्तान चुना गया था, लेकिन वह टीम को बेहतर रिजल्ट नहीं दे पाए थे। पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी फॉर्म से जूझते हुए नजर आए थे।

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की फिटनेस रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें बोर्ड ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिट बताया है। ऋषभ पंत की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स (DC) का खेमा और ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। इस सीजन टीम शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रचना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी। आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स का अपने होम ग्राउंड अरूण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड कैसा रहा है, आइए आपको बताते हैं-

अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने होमग्राउंड अरूण जेटली स्टेडियम में अब तक 77 मैच खेले हैं। जिसमें 33 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है, वहीं 43 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। होममग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स के विनिंग प्रतिशत की बात करें तो वह 42.86 का है।

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एन्गिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, इशांत शर्मा, यश धुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रुक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डर, झाय रिचर्डसन, सुमीत कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिखारा

close whatsapp