IPL 2024: क्या रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने छोड़ दिया है मुंबई इंडियंस का साथ?
मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया है।
अद्यतन - Dec 18, 2023 11:08 am

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी Mumbai Indians (MI) इस समय काफी सुर्खियों में है, जिसका असर अब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की मेंटरशिप पर भी नजर आ रहा है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में 10 साल से टीम की कप्तानी करते आ रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस (MI) के इस फैसले ने उनके फैंस को आक्रोशित कर दिया है, और केवल MI फैंस ही नहीं, बल्कि पूरी क्रिकेट बिरादरी आईपीएल फ्रेंचाइजी के इस फैसले से गुस्साई हुई है।
क्या Sachin Tendulkar ने Mumbai Indians के मेंटर का पद छोड़ दिया है?
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने कथित तौर पर टीम इंडिया के कप्तान को अंतिम वक्त पर जानकारी देकर उन्हें आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटा दिया है, जिससे उनके फैंस बेहद खफा हो गए हैं।
अब खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस (MI) में मेंटर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बड़ी तेजी से गिर रहे हैं और सभी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर का ‘फेक’ बयान हुआ वायरल
जिसके बाद अब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक फैन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटर पद से इस्तीफा देने का दावा कर रहा है, जहां महान क्रिकेटर का बयान इस खबर की पुष्टि करता है।
https://twitter.com/ImAb_45/status/1736371404571025849?
Alert 🚨
Sachin Tendulkar stepped down from mentor role of Mumbai Indians #RIPMumbaiIndians pic.twitter.com/xw6ADkyTzL— 𝐑𝐢𝐲𝐚⁴⁵ (@iamriyadwivedi2) December 17, 2023
लेकिन इस X पोस्ट के वायरल होते ही अब एक और खबर सामने आ रही है कि सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में इस एक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अभी भी मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटर है, और सोशल मीडिया पर वायरल बयान पूरी तरह से फेक हैं।
Sachin Tendulkar is still the mentor of Mumbai Indians.
– The news circulating in social media is fake. pic.twitter.com/aelZssqsGw
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 17, 2023
Sachin Tendulkar is still the mentor of Mumbai Indians. pic.twitter.com/qglGsMxERX
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 17, 2023
हालांकि, न तो तेंदुलकर और ना ही फ्रेंचाइजी ने इन वायरल खबरों पर अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है, इसलिए अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि इन खबरों में कोई सच्चाई है या नहीं।