IPL 2024: क्या रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने छोड़ दिया है मुंबई इंडियंस का साथ? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: क्या रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने छोड़ दिया है मुंबई इंडियंस का साथ?

मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया है।

Sachin Tendulkar. (Image Source: BCCI-IPL)
Sachin Tendulkar. (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी Mumbai Indians (MI) इस समय काफी सुर्खियों में है, जिसका असर अब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की मेंटरशिप पर भी नजर आ रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में 10 साल से टीम की कप्तानी करते आ रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस (MI) के इस फैसले ने उनके फैंस को आक्रोशित कर दिया है, और केवल MI फैंस ही नहीं, बल्कि पूरी क्रिकेट बिरादरी आईपीएल फ्रेंचाइजी के इस फैसले से गुस्साई हुई है।

क्या Sachin Tendulkar ने Mumbai Indians के मेंटर का पद छोड़ दिया है?

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने कथित तौर पर टीम इंडिया के कप्तान को अंतिम वक्त पर जानकारी देकर उन्हें आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटा दिया है, जिससे उनके फैंस बेहद खफा हो गए हैं।

यहां पढ़िए: क्या मुंबई इंडियंस के नक्शेकदम पर चल सकती है BCCI? T20 WC 2024 में भारत की कप्तानी को लेकर सामने आई बड़ी खबर

अब खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस (MI) में मेंटर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बड़ी तेजी से गिर रहे हैं और सभी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर का ‘फेक’ बयान हुआ वायरल

जिसके बाद अब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक फैन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटर पद से इस्तीफा देने का दावा कर रहा है, जहां महान क्रिकेटर का बयान इस खबर की पुष्टि करता है।

लेकिन इस X पोस्ट के वायरल होते ही अब एक और खबर सामने आ रही है कि सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में इस एक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अभी भी मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटर है, और सोशल मीडिया पर वायरल बयान पूरी तरह से फेक हैं।

हालांकि, न तो तेंदुलकर और ना ही फ्रेंचाइजी ने इन वायरल खबरों पर अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है, इसलिए अभी यह कहना बहुत मुश्किल है कि इन खबरों में कोई सच्चाई है या नहीं।

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए