IPL 2024: रोहित शर्मा के आउट होने पर फैन की हुई हत्या! पूरी कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

IPL 2024: रोहित शर्मा के आउट होने पर फैन की हुई हत्या! पूरी कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

Rohit sharma (Photo Source: X)
Rohit sharma (Photo Source: X)

क्रिकेट जगत में इस समय IPL 2024 की जमकर चर्चा हो रही है। फैंस लीग के हर मैचों को पागलों की तरह देखते हैं। इसमें हम मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के होने वाले मैच देख सकते हैं, उनके फैंस बेहद ही कट्टर हैं। लेकिन, कोल्हापुर में यह कट्टरता इस हद तक पहुंच गई की एक क्रिकेट प्रेमी की मामूली वजह से मौत हो गई है।

दरअसल, रोहित शर्मा के आउट होने पर खुशी जताने पर मुंबई के दो फैंस ने 65 साल के पड़ोसी से मारपीट की। इस पिटाई में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और इलाज के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को बलवंत झांझगे और सागर झांझगे अन्य लोगों के साथ गली के एक घर में आईपीएल मैच देख रहे थे। उस दिन मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था। ये दोनों मुंबई इंडियंस के फैन थे, वहीं हैदराबाद के रनों का अंबार लगने से वे काफी गुस्से में थे। तो जैसे ही रोहित शर्मा रनों का पीछा करते हुए आउट हुए, उस वक्त बंदोपंत टिबिले भी वहां मौजूद थे।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 12 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेली। रोहित का विकेट गिरने के बाद बंदोपंत टिबिले ने झांजगे को चिढ़ाते हुए कहा, ”ओह, रोहित आउट हो गया, अब मुंबई हार जाएगी। इसी समय बलवंत महादेव झांझगे और सागर सदाशिव झांझगे ने गुस्से में आकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

सागर झांझगे और बलवंत झांझगे ने गुस्से में आकर बंदोपंत बापू टिबिले को लकड़ी के बोर्ड और डंडे से बुरी तरह पीटा। बंदोपंत टिबिले के कान और नाक से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल टिबिले को तुरंत सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। टिबिले तीन दिन तक मौत से जूझता रहा। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेहद मामूली वजह से हुई पिटाई की घटना से पुलिस भी हैरान हो गई थी।

पुलिस ने इसपर बयान देते हुए कहा-

झांजगे और उनके भतीजे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फैंस ने इस चौंकाने वाली घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और क्रिकेट को बस एक खेल की तरह महत्व देने की बात की है।

करवीर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किशोर शिंदे ने कहा, “हम युवाओं के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। यह दो वृद्ध लोग थे जो क्रिकेट मैच को लेकर झगड़े, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई।

“किसी व्यक्ति को किसी विशेष चीज के प्रति कितना जुनून होना चाहिए? इसकी एक सीमा होनी चाहिए। अगर उनकी टीम हार जाती है तो लोग उदास भी हो जाते हैं, जैसे कोई मर गया हो। क्या फैंस को शिक्षित करने की जिम्मेदारी बीसीसीआई को लेनी चाहिए या सरकार को ?”

close whatsapp