सुशांत मिश्रा गुरनूर बरार

IPL 2024 के अंत में गुजरात टाइटंस में हुई नए गेंदबाज की एंट्री, सुशांत मिश्रा की जगह मिली जगह

सुशांत मिश्रा ने गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपये में साइन किया था।

Gurnoor Sing Brar (Photo Source: Punjab Cricket)
Gurnoor Sing Brar (Photo Source: Punjab Cricket)

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के बाकी मैचों के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा की जगह गुरनूर सिंह बरार को टीम में शामिल किया है। गुरनूर एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए पांच फर्स्ट क्लास मैच और एक लिस्ट-ए मैच खेला है।

गुजरात टाइटंस ने उन्हें आईपीएल 2024 के लिए उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर साइन किया। उन्होंने 2023 में पंजाब किंग्स के लिए एक मैच खेला था, जब उन्हें चोटिल ऑलराउंडर राज अंगद बावा के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था।

इस बीच, 2020 मेंस U19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने वाले और घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले सुशांत को साइड में चोट लग गई है। रांची में जन्मे क्रिकेटर को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपये में साइन किया था। लेकिन इस सीजन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुशांत मिश्रा ने किया था सभी को इम्प्रेस

22 वर्षीय क्रिकेटर ने रांची में अरगोड़ा क्रिकेट अकादमी में स्वर्गीय शशिकांत पाठक के मार्गदर्शन में अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की। कड़ी मेहनत और दृढ़ता से, उन्होंने एज ग्रुप क्रिकेट में झारखंड राज्य टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में, सात मैचों में 20 विकेट लेकर सभी को काफी प्रभावित किया।

लिस्ट ए क्रिकेट में तहलका मचाते हुए, सुशांत ने 10 मैचों में 15 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उसके बाद उन्होंने 2020 में अंडर -19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2022 के आईपीएल सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद में जाने से पहले उन्होने दो साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था।

close whatsapp